मंगलवार, 25 अगस्त 2009

गायों की दुर्दशा से आहत हिन्दू सुरक्छा समिती

मथुरा। कोसीकलां राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा घूम रही गाय आए दिन वाहनों से टकरा कर घायल हो रही है। गायों की इस दुर्दशा से स्थानीय नागरिक आहत हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट से लेकर कोसी रेस्टोरेंट के बीच दिन भर आवारा गाय घूमती रहती हैं। अक्सर ये आवारा गाय किसी न किसी वाहन की चपेट में आकर आए दिन घायल हो रही हैं। कई गाय तो वाहनों की चपेट में आकर काल का शिकार बन गई। शाम को गायों का झुण्ड शक्ति नगर कालोनी के आसपास घूमता रहता है। लेकिन गायों की इस दुर्दशा की तरफ प्रशासनिक स्तर पर कोई कदम नहीं उठाए जा रहा है। बताया गया है कि इन आवारा गायों में तमाम ऐसी गाय हैं, जिनको लोगों ने दूध दिया तब तक पाला और दूध देना बंद कर दिया तो छोड़ दिया। गाय के प्रति श्रद्धा रखने वालों का कहना है कि ब्रज में गायों की दुर्दशा को लेकर उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। यदि गायों की दुर्दशा होती रही तो वह दिन दूर नहीं जब गाय ब्रज से विलुप्त हो जायेंगी। वहीं दूसरी 24 घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग की निगरानी रखने वाले राजमार्ग प्राधिकरण कर्मी भी इस ओर ध्यान न दिये जाने से स्थानीय बाशिंदों में आक्रोश फैल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: